Breaking News

बिल्सी विधानसभा के सेक्टर संयोजकों की बैठक संपन्न, विधायक हरीश शाक्य बोले- बूथ मजबूत होगा तो संगठन भी मजबूत होगा

Spread the love

उझानी/बदायूं। भारतीय जनता पार्टी बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर संयोजकों की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को उझानी स्थित भगवान दास पैलेस में आयोजित की गई। बैठक में बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि “बूथ मजबूत, सेक्टर मजबूत, तो संगठन मजबूत।” उन्होंने कहा कि पार्टी की सफलता का आधार बूथ है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर मतदाताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखे और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाए।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग, समर्पण और निष्ठा से ही भारतीय जनता पार्टी बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में और अधिक मजबूत होगी। सेक्टर संयोजकों की भूमिका संगठन को मजबूती देने और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने में बेहद महत्वपूर्ण है।

विधायक ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से एक बार फिर बिल्सी विधानसभा में कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा पर जो भरोसा जताया है, उसे विकास और सेवा के माध्यम से और मजबूत किया जाएगा।

बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर सचिन अग्रवाल, सत्यवीर सिंह, गिरीश पाल सिंह सिसोदिया, ब्लॉक प्रमुख उझानी शिशुपाल शाक्य, नवनीत शाक्य, राहुल देव शाक्य, आदित्य माहेश्वरी, उपदेश चौहान, मुनेंद्र शाक्य, आनंद मिश्रा, अजय तोमर, सुनील शाक्य, योगेश तोमर, सुखपाल वर्मा, मदन मोहन लोधी, मोहित गुप्ता, अजय प्रताप, ज्ञान चंद्र शाक्य, चंदगीराम शाक्य, प्रेमचंद्र श्रीवास्तव सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

श्रावण माह को लेकर शहर में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Spread the loveबदायूं। आगामी श्रावण माह के मद्देनजर शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ …

error: Content is protected !!