Breaking News

विद्या भारती छात्र संसद के पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण, सम्मानित कर बढ़ाया उत्साह

Spread the love

बदायूं। द्रौपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बदायूं में शुक्रवार को विद्या भारती छात्र संसद के गठन तथा अयोध्या प्रसाद विद्यालय, उझानी में आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

विद्यालय के प्रबंधक श्री मनीष सिंघल, प्रधानाचार्य श्री कुशल पाल शर्मा, शिक्षक श्री महावीर जी, श्री सुरेंद्र मिश्रा, श्री नीरज जी एवं पर्यावरण प्रमुख सुनील जी की उपस्थिति में छात्र संसद के प्रधानमंत्री नमन पाठक, नैन्सी, नव्या पाठक, देव चौहान सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में पौधे लगाए।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने छात्र संसद के पदाधिकारियों एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। वक्ताओं ने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित भविष्य का संकल्प भी है। कार्यक्रम का समापन सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प दिलाकर किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सकारात्मक सोच ही हमें प्रसन्न रखती है : प्रश्रय आर्य

Spread the loveगुधनी के प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में हुआ आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग बिल्सी। …