Breaking News

कावड़ यात्रा को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक

Spread the love

बिसौली। थाना फैजगंज बेहटा में आगामी कावड़ यात्रा को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, ग्राम प्रधानों, कावड़ यात्रा से जुड़े युवाओं और डीजे संचालकों ने हिस्सा लिया।
एसडीएम प्रियंका कुमारी ने कहा कि कावड़ यात्रा हमारी आस्था का प्रतीक है। इसे पूरी पवित्रता शांति और आपसी सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने डीजे संचालकों को चेतावनी दी कि वाहनों पर निर्धारित सीमा से अधिक ऊंचाई तक साउंड बॉक्स न लगे और ध्वनि सीमा का पालन करें। बैठक के समापन पर उप जिलाधिकारी प्रियंका कुमारी ने उपस्थित लोगों से प्रशासन का सहयोग करने, आपसी सौहार्द बनाए रखने और कावड़ यात्रा को शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की। बैठक में कस्बे और आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस अभिरक्षा से वांछित अभियुक्त फरार, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Spread the loveसिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज, आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें गठित …