Breaking News

विद्युत उपकेंद्र मुजरिया में कार्य के चलते 27 जुलाई को 6 घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई

Spread the love

मुजरिया। केंद्र सरकार की ‘आरडीएसएस’ (रेवानपेड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम) फेज-2 योजना के तहत विद्युत वितरण प्रणाली में सुधार लाने और उपभोक्ताओं को बेहतर व निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र मुजरिया पर ‘बीसीबी’ (BCB) स्थापित करने और उसे ऊर्जीकृत करने का कार्य कराया जाना प्रस्तावित है।
निर्माण कार्य को पूरी तरह सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आगामी 27 जुलाई को प्रातः 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कुल 6 घंटे विद्युत उपकेंद्र मुजरिया की बिजली सप्लाई अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शटडाउन की इस अवधि के दौरान मुजरिया फीडर से पोषित होने वाले समस्त गाँवों और संबंधित ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं रह सकेगी।
विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित तकनीकी कार्य पूर्ण होते ही बिना किसी विलम्ब के विद्युत आपूर्ति को तुरंत सुचारू रूप से बहाल कर दिया जाएगा। इस संबंध में उपखंड अधिकारी, विद्युत वितरण उपखंड सहसवान द्वारा आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर क्षेत्रवासियों को सूचित किया गया है, ताकि उपभोक्ता पहले से आवश्यक प्रबंध कर सकें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सिलहरी मेले के दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम, उत्साह के साथ हुआ समापन

Spread the love​बदायूँ। सिलहरी मेले के दूसरे दिन आयोजित दंगल में पहलवानों ने अपने दांव-पेंच …