Breaking News

ब्राह्मण धर्मशाला के संरक्षक पंडित शान्तिस्वरूप शर्मा के निधन पर आयोजित शोक सभा में दी गई श्रद्धांजलि

Spread the love

बदायूँ। भगवान परशुराम जयन्ती समारोह समिति, जिला बदायूँ की ओर से संस्था के सम्मानित संरक्षक पंडित शान्तिस्वरूप शर्मा के दु:खद निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करने के लिए स्थानीय भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी वक्ताओं और गणमान्य लोगों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोक सभा की अध्यक्षता करते हुए संस्था के अध्यक्ष कौशलानन्द उर्फ लालन पाण्डेय ने कहा कि पंडित शान्तिस्वरूप शर्मा के निधन से संपूर्ण ब्राह्मण समाज को एक ऐसी अपूरणीय क्षति पहुँची है जिसकी भरपाई होना कठिन है। समाज के उत्थान में उनका मार्गदर्शन, समर्पण और योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा।
सभा के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इसके साथ ही ईश्वर से यह भी प्रार्थना की गई कि वे शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख और कठिन घड़ी को सहन करने की संबल व शक्ति प्रदान करें।
इस शोक सभा में प्रमुख रूप से अध्यक्ष कौशलानन्द पाण्डेय, अजय मिश्र, राहुल चौबे, प्रभाकर शर्मा, नत्थूलाल पाराशरी, अरुण कुमार अग्निहोत्री, डॉ. भास्कर शर्मा, डॉ. उमेश गौड़, अश्वनी भारद्वाज, अक्षत अशेष, पंकज शर्मा और आयुष भारद्वाज सहित कई अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के स्टार्टअप लीगल लॉक जर्नल्स को यूपी सरकार देगी 7.50 लाख की मदद

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर इन्नोवेशन फाउंडेशन-टीएमआईएफ से संबद्ध लीगल …