Breaking News

टीएमयू पैरामेडिकल के आगमोत्सव में बिखरे बहुरंगी टैलेट्स

Spread the love

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के पैरामेडिकल साइंसेज कॉलेज की फ्रेशर्स पार्टी- आगमोत्सव में डिग्री के समस्त कोर्सेज़ के स्टुडेंट्स ने टेलेंट्स के बहुरंग बिखेरे। बीएफएस के मनोज यादव को मिस्टर पैरामेडिकल और बी. ऑप्टम की हुदा सैफी को मिस पैरामेडिकल चुना गया। इससे पहले कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज के प्रिंसिपल प्रो. नवनीत कुमार, एचओडी डॉ. रुचिकांत आदि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके ऑडी में आगमोत्सव का शुभारम्भ किया। मंगलाचरण से छात्रा नंदिनी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का श्रीगणेश किया। फ्रेशर्स पार्टी- आगमोत्सव में एचओडीज़- श्री राकेश कुमार यादव, श्री रवि कुमार, श्री अमित बिष्ट, कार्यक्रम संयोजिका डॉ. अर्चना जैन, फैकल्टीज़- श्री रोशन कुमार, श्रीमती कंचन गुप्ता, मिस सौम्या त्रिपाठी, मिस अंजली रानी, मिस साक्षी बिष्ट, श्री बैजनाथ दास, श्री सौरभ सिंह बिष्ट, श्री पिनाकी अदक, श्रीमती शिखा पालीवाल, श्री सौरभ दे, मिस जूही यादव, मिस श्रेया ठककराल, मिस अपूर्वा सिंह, श्री दीपक कटियार,, मिस ममता वर्मा, मिस वर्षा राजपूत, मिस रश्मि पांडे, डॉ. आभा तिवारी, मिस प्राची सिंह, श्री शिवम अग्रवाल, श्री आकाश चौहान आदि की मौजूदगी रही।
आगमोत्सव में छात्र रबजोत को मिस्टर बी. ऑप्टॉम, राखेकामिन को मिस बी. ऑप्टॉम, गगनदीप को मिस्टर बीआरआईटी, सुनाक्षी को मिस बीआरआईटी, प्रलय पाल को मिस्टर एमआरआईटी, पलक गौड़ को मिस एमआरआईटी़, हर्षित यादव को मिस्टर बीएफएस, रुचि मिश्रा को मिस बीएफएस, अमन को मिस्टर एमएफएस, अक्षिता खनाल को मिस एमएफएस, मो. मुज़म्मिल को मिस्टर बीएमएलटी, बशरा नाज़ को मिस बीएमएलटी, हेमंत को मिस्टर एमएमएलटी, देविका को मिस एमएमएलटी के खिताब से नवाजा गया। एमएलटी के मयंक ने मिस्टर ईवनिंग, बीआरआईटी की सिमरन ने मिस ईवनिंग, बी. ऑप्टॉम के शेख बाजी ने मिस्टर परफॉर्मर, एमएलटी की नंदिनी ने मिस परफॉर्मर के टाइटल्स अपने नाम किए। फ्रेशर्स पार्टी में टैलेंट और प्रश्नोत्तरी राउंड भी आयोजित किए गए।
बीएमएलटी विभाग के ज्योति, आयेशा, आस्था ने होंठ रसीले… नंदिनी और मीनाक्षी ने हरियाणवी मिक्सअप अंखियां तू मिला रे राजा… पर नृत्य की प्रस्तुति दी। एमएलटी के इब्राहिम ने कोई मिल गया… गीत गाकर खूब तालियां बटोरीं, जबकि आरआईटी के वन्शु ने ढोल बाजे की प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। आरआईटी के वैष्णवी और उन्नति के ओह रंगरेज़ डांस की प्रस्तुति से सभी को मोहित कर लिया। ऑप्टोमेट्री की शगुफी का कुड़ी गुजरात दी…, अंशिका ने नैना ने.. और शांतनु ग्रुप ने अपने नृत्य से मंत्रमुग्ध कर दिया। ऑप्टोमेट्री के शेखबाजी के सोलो डांस ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

टीएमयू के 120 श्रावक-श्राविकाएं माताजी के दर्शनार्थ अयोध्या रवाना

Spread the love ख़ास बातें श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान में इन स्टुडेंट्स ने लिया था …

error: Content is protected !!