बदायूं। कादरचौक ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालय अन्दुईया में आज राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनडीडी) बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस विशेष अभियान के दौरान विद्यालय में स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर बच्चों को जागरूक किया गया और उन्हें पेट के कीड़ों से बचाव की दवा पिलाई गई।
विद्यालय के आंकड़ों के अनुसार, संस्थान में कुल 70 बच्चे नामांकित हैं, जिनमें 39 छात्र और 31 छात्राएं शामिल हैं। इस अवसर पर कुल 63 बच्चों 35 छात्र और 28 छात्राओं को सुरक्षित रूप से एल्बेंडाजोल की टैबलेट खिलाई गई।
इस अवसर पर संकुल प्रभारी जमीर अहमद ने बच्चों और उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए एल्बेंडाजोल टैबलेट के फायदों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस दवा के सेवन से बच्चों को पेट के कीड़ों से सुरक्षा मिलती है, जिससे उनकी भूख बढ़ती है, शरीर को उचित पोषण और ऊर्जा मिलती है, तथा एकाग्रता में सुधार होता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बीमारियों से बचाव और स्वस्थ शरीर होने पर ही बच्चों का भविष्य उज्जवल बन सकता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा। इस दौरान सहायक अध्यापक काजिम अली, शिक्षामित्र सुनीता यादव और रसोईया गीता शाक्य समेत अन्य लोग पूरी तन्मयता से उपस्थित रहे और अभियान को सफल बनाया।
Budaun Amarprabhat