Breaking News

श्री रामकथा से पहले गाजेबाजे के साथ निकली सनातनी कलश यात्रा.

Spread the love

श्री सीता राम मंदिर में श्रीराम कथा . शुरु…

बदायूँ.. श्री सीता राम मंदिर में श्री रामकथा का दिव्य महोत्सव विधिविधान से शुरु हो गया है. वेदी पूजन के उपरांत एक सौ आठ महिलाओं द्वारा कथा स्थल से सनातनी कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ शंख, घंटा घडियाल का जयघोष करते हुए निकाली गयी. कलश यात्रा में एक सौ आठ महिलाओं ने हिस्सा लिया. नारियल और आम के पत्तो से सजे हुए नारियल सिर पर धारण कर भक्तों जयश्रीराम के नारों से वातावरण राममय कर दिया. यात्रा बिरुआबाडी मंदिर से शुरु होकर टिकट गंज चौराहा होती हुई हलवाई चौक पहुँची. वहाँ से मढई चौक होकर पथिक चौक से निकल कर श्री सीताराम मोदिर पर सम्पन्न हुई. जगह जगह राभक्तों ने कलश यात्रा पर फूल बरसाकर स्वागत किया. कथा के पहले दिन कथा व्यास आचार्य मुमुक्ष कृष्ण दद्दा जी महाराज ने श्रीराम कथा के महत्व पर प्रवचन करते हुए कहा. राम कथा केवल एक धार्मिक कहानी नहीं है, बल्कि यह मानव जीवन को सही राह दिखाने वाला दिव्य अमृत है। यह मनुष्य के मन के विकारों को दूर करती है, शांति प्रदान करती है और आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का मार्ग दिखाती है।
आयोजन के दौरान पंडित कृष्ण बल्लभ महेरे, बालमकुंद महेरे, प्रदीप महेरे, अमित पांडेय, पंकज शर्मा,हरिओम रस्तोगी, राजेश शर्मा, मारुत सक्सेना, समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे.


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में स्टुडेंट्स ने लिया राष्ट्र को नशामुक्त बनाने का संकल्प

Spread the love केन्द्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवम् खेल मंत्रालय के माय भारत और …