Breaking News

किसान दिवस में सीडीओ ने सुनीं किसानों की समस्याएं

Spread the love

बदायूं। विकास भवन सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजित किया गया। उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री और फसल बीमा योजना की जानकारी दी। बताया कि ऋणी किसान 31 अगस्त तक धान, मक्का, बाजरा, उड़द व तिल की फसलों का बीमा करा सकते हैं। किसान झांझन सिंह ने मक्का बिक्री, रामाशंकर शंखधार ने विद्युत कनेक्शन व मीटर, जसवीर यादव ने आवारा गोवंश और नरव्रेश सिंह ने सरकारी नलकूप की गूलों पर अवैध कब्जे की शिकायत रखी। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता से समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

एस के बी इंटर कॉलेज रियोनाई में हर्षोल्लास से मनाया गया 80 वा स्वतंत्रता दिवस

Spread the love उघैती-आज क्षेत्र के गांव रियोनाई में स्थित श्री कालसेन बाबा इंटर कॉलेज …