Breaking News

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में योजनाओं की समीक्षा, सुधार के निर्देश

Spread the love

बदायूं। विकास भवन सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि विशेष अभियान के तहत तीन माह में जिले में 66,286 आयुष्मान कार्ड बनाए गए, जिससे बदायूं प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा। सीडीओ ने बिसौली, दातागंज और कादरचौक में कार्ड बनाने की धीमी प्रगति पर सुधार के निर्देश दिए। जननी सुरक्षा योजना में 75 प्रतिशत ऑनलाइन भुगतान की जानकारी दी गई। अम्बियापुर, इस्लामनगर और वजीरगंज में भुगतान बढ़ाने के निर्देश दिए गए। टीकाकरण, एचपीवी टीका और परिवार नियोजन कार्यक्रम पर भी विशेष जोर दिया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाबा इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया 12वां स्थापना दिवस, सुंदरकांड से गूंजा परिसर

Spread the loveबिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को विद्यालय का 12वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास …