Breaking News

दूधिया रोशनी से नहाया लिंगेश्वर नाथ महादेव , दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर

Spread the love

लड्डू गोपाल की जय, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की के जयकारों से मंदिर प्रांगण हुआ भक्ति
मय

पूजन आरती के पश्चात हुआ प्रसाद वितरण

बदायूं, मढई चौक स्थित चाहमीर मोहल्ले में स्थित लिंगेश्वर नाथ दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पर आज एकादशी के अवसर पर मंदिर प्रांगण दूधिया रोशनी से नहा उठा।
रंग बिरंगी सजावट ने आगंतुक भक्तों का मन मोह लिया।
शाम के समय मंदिर के पुजारी धनीराम मिश्रा ने संध्या आरती के पश्चात भगवान लड्डू गोपाल भगवान ,श्री कृष्ण‌ को मेवा, मिष्ठान का भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद वितरण कराया। भक्तों ने लड्डू गोपाल की जय श्री राधे कृष्णा हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की भगवान भोलेनाथ की जय के जयकारों से वातावरण भक्ति मय कर दिया।
मंदिर में भगवान भोलेनाथ का भव्य दिव्य श्रृंगार, भगवान श्री लड्डू गोपाल श्री हनुमान जी भोलेनाथ माता पार्वती श्री गणेश,भगवान श्री कृष्ण, श्री राम का नवीन वस्त्र आभूषणों से भव्य श्रृंगार किया गया।
भगवान भोलेनाथ का श्रृंगार गुरमेल सिंह,कृष्ण रस्तोगी ने किया। मंदिर प्रांगण की फूलों एवं गुब्बारों से भव्य सजावट का कार्य योग्यता रस्तोगी एवं हरि फ्लावर्स की ओर से किया गया।
प्रसाद व्यवस्था में पवन रस्तोगी वंश रस्तोगी तुषार रस्तोगी रितेश रस्तोगी एवं समस्त रस्तोगी परिवार की ओर से किया गया।

मौके पर राजकुमार सिंह सेंगर , गोपाल पांडे,अनिल वर्मा ,रजनीश रस्तोगी ,प्रियांशु मिश्रा ,गोपाल प्रजापति ,रवि रस्तोगी एवं संजय रस्तोगी सहित अनेकों भक्त उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में पुलिस का बड़ा एक्शन: विभिन्न थानों से 15 वांछित/वारंटी और शांति भंग में 4 आरोपी गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की …