बदायूं, 8 सितंबर। थाना सिविल लाइन में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहा अभियुक्त पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के बाद अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार तलाश की जा रही है।
फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही उसकी तलाश में अन्य जरूरी कार्रवाई की जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर बदायूं अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। उसकी सूचना देने वाले व्यक्ति को नियमानुसार घोषित इनाम दिया जाएगा।
Budaun Amarprabhat