दातागंज। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में दातागंज निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता मंगद सिंह यादव को बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें समाजवादी अधिवक्ता सभा का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर वरिष्ठ नेता एवं सांसद धर्मेंद्र यादव की अनुमति और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की सहमति के बाद समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर यादव ने रमपुरा खुर्द, दातागंज निवासी मंगद सिंह यादव को प्रदेश सचिव मनोनीत किया।
मनोनयन की घोषणा के बाद बदायूं के अधिवक्ताओं और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल रहा। समर्थकों और पार्टी पदाधिकारियों ने उनके आवास तथा कचहरी परिसर में मिठाई खिलाकर बधाई दी।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि मंगद सिंह यादव के प्रदेश सचिव बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी और अधिवक्ता सभा के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
Budaun Amarprabhat