Breaking News

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित समेत 12 अभियुक्त गिरफ्तार, शांति भंग में 11 पर कार्रवाई

Spread the love

बदायूँ। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा वांछित व वारंटी अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बदायूँ पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में गंभीर धाराओं में वांछित 1 अभियुक्त के अलावा शांति भंग की आशंका में 11 व्यक्तियों को पाबंद कर न्यायालय में पेश किया गया।
अभियान के तहत थाना उझानी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अढौली रेलवे फाटक के आगे, कादरचौक मार्ग से दहेज प्रतिषेध अधिनियम एवं बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित अभियुक्त विशाल साहू (पुत्र राजीव साहू, निवासी रेलवे रोड, रामलीला ग्राउंड के पास, कस्बा उझानी) को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मु०अ०सं० 341/26 धारा 85, 80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था।
वहीं दूसरी ओर, जिले के विभिन्न थानों द्वारा आपसी विवाद व शांति व्यवस्था प्रभावित करने की आशंका के चलते धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत व्यापक निरोधात्मक कार्रवाई की गई। इसके अंतर्गत थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने ग्राम सैदसराय निवासी सुनील कुमार, ओमेंद्र और ज्ञान सिंह को गिरफ्तार किया।
थाना अलापुर पुलिस ने कस्बा सखानू से मो० कमर, शमशाद, अब्दुल दिलशाद, अब्दुल इरशाद और मुकम्मिल हसन सहित 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर तहसील सदर न्यायालय में पेश किया। इसके अतिरिक्त, थाना जरीफनगर पुलिस ने ग्राम कमालपुर जल्लूनगर से बिजनेश व रनवीर को तथा थाना बिसौली पुलिस ने ग्राम कोट निवासी रघुवीर को शांति भंग की धाराओं में निरूद्ध कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। बदायूँ पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में सौहार्द बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

न्याय पंचायत स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन

Spread the loveबिसौली। उमंग कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड बिसौली की प्रत्येक न्याय पंचायत में खंड …