Breaking News

फ्लोरेंस के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा

Spread the love

डीएम ने बताया अनुशासन का महत्व, मेद्यावियों को किया सम्मानित

बदायूँ। फ्लोरेंस नाइटिंगेल पब्लिक स्कूल में 43वें वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी महोदया निधि श्रीवास्तव द्वारा फीता काटकर व दीप प्रज्जवलन से हुआ। समारोह का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि ने छात्रों को कड़ी मेहनत व अनुशासन का महत्व बताया। उनके प्रेरक शब्दों ने सभी को प्रभावित किया। माँ सरस्वती पूजन के बाद छात्रों ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। समारोह में छात्रों ने प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक मुद्दों पर प्रकाश डालते हुए संदेश दिये।
मुख्य अतिथि डीएम ने कहा कि बच्चे देश की धरोहर है। बच्चों को अच्छे नागरिक बनाने का दायित्व विद्यालय व अभिभावक दोनों का होता है। विद्यालय की प्रगति की प्रशंसा करते हुए उन्होंने छात्रों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि साक्षी तोमर ने बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ साथ बच्चों के मानसिक विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम आवश्यक हैं। विद्यालय की संस्थापिका सरला स्वरूप ने बच्चों के कार्यक्रमों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया और कहा कि छात्रों को इसे कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। आज के बच्चे ऊर्जा से भरपूर है और वह अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाए।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, प्रेरणा स्त्रोत नाट्य नशा मुक्ति, सोशल मीडिया का प्रभाव, अभिभावक भूमिका, देशप्रेम से ओतप्रोत नृत्य देश रंगीला, अपना हर दिन, आरम्भ है प्रचंड, मेरा जूता है जापानी जैसे कार्यक्रमों ने दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट फाइजा वसीम ने दर्शको के समक्ष प्रस्तुत की। विद्यालय की शैक्षिक और सह शैक्षिक उपलब्धियों को रेखांकित किया गया। छात्र छात्राओं के वर्ष भर मूल्यांकन के आधार पर उन्हें विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया।
प्रधानाचार्य नवनीत कुमार सिंह ने संवोधन करते हुए कहा कि सभी बच्चों मे किसी न किसी प्रकार की प्रतिभा छिपी होती है, उस प्रतिभा को ढूंढकर उसे निखारना ही विद्यालय का कार्य है जिसमें स्कूल के शिक्षको की अहम भूमिका होती है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संदीप भदौरिया, एस के दास , राजकुमार, अरुण कुमार, वाचस्पति, यश परमार, आनंद मोहन ,पंकज जुनेजा, आकाश, प्रियंका गुप्ता , रीना यादव, ग़ुल्फ़िशा नकवी व समस्त स्टाफ, आयोजन समिति, सभी प्रतियोगियो का विशेष सहयोग रहा। इस आयोजन ने विद्यालय की साख और गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस समारोह ने ,न केवल छात्रों की प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर, बल्कि उनमें आत्म विशास और प्रेरणा का भी संचार किया।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

बदायूं में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 43 पुलिसकर्मियों के तबादले

Spread the love बदायूं। जनहित में कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से …

error: Content is protected !!