लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. मैराजुद्दीन अहमद का आज निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उन्हें दिनांक 10 जनवरी 2025 को नई दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था।
आज करीब 4 बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। डॉ. मैराजुद्दीन अहमद का राजनीतिक और सामाजिक जीवन में बड़ा योगदान रहा है। उनके निधन से पूरे राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
डॉ. अहमद को एक सरल, विनम्र और जनता के हितों के प्रति समर्पित नेता के रूप में जाना जाता था। उनकी निधन की खबर से उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में गहरा शोक व्याप्त है।
Check Also
मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच
Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …
Budaun Amarprabhat