बदायूं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से गुरुवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों में पॉक्सो अधिनियम-2012 के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय शेखूपुर में विशेष न्यायाधीश ऋषि कुमार ने विद्यार्थियों को सुरक्षित-असुरक्षित स्पर्श, व्यक्तिगत सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी दी। आठ शिक्षण संस्थानों में बच्चों को लैंगिक अपराधों से बचाव और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। वहीं अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर नवजीवन वृद्धाश्रम कछला में मेडिकल कैंप लगाया गया। 25 बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच कर फल, दवाइयां, श्रवण यंत्र और छड़ी वितरित की गई।
संवाददाता गोविन्द देवल
Budaun Amarprabhat