बदायूं। उत्तर प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश 2 से 4 अक्टूबर तक बदायूं, कासगंज और एटा के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार 2 अक्टूबर को वह अलापुर स्थित आत्माराम महाविद्यालय में गांधी जयंती समारोह में शामिल होने के साथ संभ्रांत नागरिकों से संवाद करेंगे।
3 अक्टूबर को वह कासगंज के सोरों सूकर क्षेत्र पहुंचेंगे। इसके बाद एटा के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। बाद में कासगंज के अमापुर और सहावर क्षेत्र के ग्राम फरौली में आरटीआई विषयक परिचर्चा व नागरिकों से संवाद करेंगे।
4 अक्टूबर को बदायूं में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम चार बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे। संबंधित जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।
संवाददाता गोविन्द देवल
Budaun Amarprabhat