Breaking News

बिक चुकी जमीन दोबारा नाम दर्ज कराने का आरोप, पांच पर मुकदमा

Spread the love

सहसवान। तहसील क्षेत्र में पहले से बिकी जमीन को राजस्व अभिलेखों में दोबारा अपने नाम दर्ज कराने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर सहसवान पुलिस ने लेखपाल, कानूनगो समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार उझत्तर माध्यमिक विद्यालय सहसवान में तैनात प्रधानाध्यापक नाहर सिंह ने वर्ष 2006 में ग्राम फतनपुर टप्पा स्थित करीब 1.37 हेक्टेयर भूमि का बैनामा ईश्वरसरन से कराया था। आरोप है कि ईश्वरसरन की वर्ष 2017 में मृत्यु के बाद उनकी पत्नी उर्मिला देवी, बेटे गौरव मिश्रा व सौरभ मिश्रा ने हल्का लेखपाल और कानूनगो की मदद से उक्त भूमि को कथित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर राजस्व अभिलेखों में दोबारा अपने नाम दर्ज करा लिया।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जानकारी होने पर जब वह बैनामे की प्रति लेकर आरोपियों के आवास पर पहुंचे तो उनके साथ अभद्रता की गई और धमकी दी गई। न्यायालय के आदेश पर थाना सहसवान में मुकदमा दर्ज कर विवेचना इंस्पेक्टर हरवीर सिंह को सौंपी गई है।

संवाददाता


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में आइडिया क्रिएशन, क्रिएटिविटी एवम् इन्नोवेशन के टिप्स छात्रों को किए साझा

Spread the love टीएमयू इन्क्यूबेशन फाउंडेशन- टीएमआईएफ और शिक्षा मंत्रालय के इन्नोवेशन सेल के संयुक्त …