बदायूं। जिला गंगा समिति के तत्वावधान और हॉपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ एवं ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिला कारागार में स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में डिप्टी जेलर अनन्या पांडेय ने महिला बंदियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ-सफाई और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया। फाउंडेशन की निदेशक डॉ. कृष्णा सिंह ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया।
इस दौरान संस्था की ओर से महिला बंदियों को व्यक्तिगत स्वच्छता के लिए हाइजीन किट वितरित की गईं। जिला कारागार अधीक्षक ने संस्था के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बंदियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
कार्यक्रम में सदाबती बोध, हिबा, सुमन पाल सहित फाउंडेशन के स्वयंसेवकों और जेल प्रशासन के कर्मचारियों का सहयोग रहा।
संवाददाता गोविन्द देवल
Budaun Amarprabhat