Breaking News

बदायूं पहुंची सेवा संकल्प यात्रा, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Spread the love

बदायूं, 30 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा बुधवार को बदायूं पहुंची। भाजपा जिला मंत्री विश्वजीत गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने जिला मंत्री के कैंप कार्यालय तथा केशव चौक पर यात्रा का स्वागत किया।

आयोजकों के अनुसार, यह यात्रा सेवा, सामाजिक सहभागिता और जनसंपर्क से जुड़े कार्यक्रमों के उद्देश्य से निकाली जा रही है। अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता, पौधारोपण और जनजागरूकता से संबंधित गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं।

इस अवसर पर जिला मंत्री विश्वजीत गुप्ता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सामाजिक सेवा और जनसरोकार से जुड़े कार्यों में भागीदारी के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में सोबरन सिंह राजपूत, अनेकपाल पटेल, अशोक वर्मा, अरुण शर्मा, राजेंद्र पाल, हरवंश पाल, आशीष कश्यप, मुकेश कश्यप, श्याम साहू, हिमांशु कठेरिया, पंकज शर्मा, नीतेश वार्ष्णेय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संवाददाता गोविन्द देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारी बारिश के बाद दो गौशालाओं में गोवंश की मौत, जांच के बाद कार्रवाई

Spread the loveबदायूं। 27 सितंबर को जिले में हुई भारी बारिश के कारण विकासखंड म्याऊं …