Breaking News

2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर होंगे विभिन्न आयोजन

Spread the love

बदायूं। गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी अवनीश राय की ओर से कार्यक्रम जारी किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6:30 बजे गांधी मैदान से प्रभात फेरी के साथ होगी। इसके बाद गांधी ग्राउंड में महात्मा गांधी और शास्त्री चौक पर लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।

सुबह सात बजे स्टेडियम में ओपन दौड़ प्रतियोगिता और मलिन बस्तियों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। सुबह नौ बजे राजकीय भवनों पर ध्वजारोहण होगा। जिला कारागार, जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और कुष्ठ आश्रम में फल वितरण भी किया जाएगा।

इसके अलावा विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता, रक्तदान शिविर, निशुल्क नेत्र जांच शिविर, खादी आश्रम में चरखा कताई गोष्ठी और सघन टीकाकरण अभियान आयोजित होंगे। शाम चार बजे नगर पालिका परिषद में सार्वजनिक सभा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

संवाददाता गोविन्द देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पारिवारिक कलह के चलते विवाहिता ने लगाई फांसी, 13 वर्ष पहले हुई थी शादी

Spread the loveकादरचौक। जनपद के कादरचौक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नागर में पारिवारिक विवाद के …