Breaking News

मुड़िया धुरेकी से सेवा यात्रा रूट-10 का प्रस्थान, स्वच्छता व पौधरोपण

Spread the love

बदायूं। सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर से वाराणसी जा रही सेवा यात्रा के रूट-10 ने गुरुवार को मुड़िया धुरेकी स्थित एमजी ग्रीन रिजॉर्ट से अगले पड़ाव के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सेवा यात्रियों का अंगवस्त्र एवं बदायूं का पेड़ा भेंट कर स्वागत किया।

रिजॉर्ट से प्रस्थान के बाद यात्रा राजकीय पशु चिकित्सालय पहुंची। यहां सेवा यात्रियों ने परिसर और आसपास स्वच्छता अभियान चलाया। लोगों को भी अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।

इसके बाद ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। आयोजकों के अनुसार, यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर स्वच्छता, पौधरोपण और जनसंपर्क से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर मुड़िया चेयरमैन अनुपम पाठक, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण सागर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित पाठक, जिला उपाध्यक्ष संदीप चौहान, जिला कोषाध्यक्ष अनुभव उपाध्याय, वैभव मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

संवाददाता गोविन्द देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जहरीले सांप के काटने से भैंस की मौत

Spread the loveबिल्सी। नगर के मोहल्ला नंबर पांच स्थित प्राचीन देववाड़ी मंदिर परिसर में जहरीले …