बिल्सी। अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर बिल्सी तहसील क्षेत्र के यज्ञतीर्थ गुधनी स्थित आर्य समाज मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वृद्धजनों का सम्मान कर उनके प्रति सेवा और सम्मान का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में आचार्य संजीव रूप ने कहा कि वृद्ध माता-पिता और बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और संस्कार नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि वृद्ध दिवस केवल एक दिन सम्मान करने का अवसर नहीं, बल्कि पूरे वर्ष बुजुर्गों के प्रति प्रेम, सेवा और अपनत्व बनाए रखने का संकल्प लेने का दिन है।
इस दौरान मास्टर भीकम सिंह, इतवारी लाल, सुरेंद्र सिंह, मास्टर रामसेवक और ओमवीर सिंह को माल्यार्पण, उपवीत और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने वृद्धजनों की सेवा और उनके अनुभवों से सीख लेने का संकल्प लिया।
संवाददाता गोविन्द देवल
Budaun Amarprabhat