Breaking News

बदायूं में 2 से 4 अक्टूबर तक होगा तीन दिवसीय वेद कथा एवं यज्ञ महोत्सव

Spread the love

बदायूं। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति, बदायूं के तत्वावधान में 2, 3 एवं 4 अक्टूबर को ओम स्वरूप लॉन, डीएम रोड, बदायूं में तीन दिवसीय वेद कथा एवं यज्ञ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय सुप्रिसद्ध वेदकथाकार आचार्य संजीव रूप वेद कथा के माध्यम से वैदिक ज्ञान एवं जीवनोपयोगी संदेश देंगे। प्रतिदिन प्रातः 9 बजे यज्ञ, अपराह्न 2 से 5 बजे तक वेद कथा तथा रात्रि 7 से 10 बजे तक भजनोपदेश होगा।
आयोजन में पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार से आचार्य डॉ. संजय योगी विशेष रूप से पधारकर योगाभ्यास एवं योग का प्रशिक्षण देंगे। वहीं मथुरा से प्रोफेसर आचार्या प्रिया आर्य अतिथि विद्वान के रूप में उपस्थित रहेंगी। बरेली से संगीताचार्य पंडित मुकेश आर्य भजनों की प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा क्षेत्र के विद्वान भी कार्यक्रम में उपस्थित रहकर अपने विचार रखेंगे।
आयोजन समिति के अध्यक्ष गिरधारी सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में वेद, योग, यज्ञ, संस्कार एवं भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने नगरवासियों एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर इसका लाभ लेने का आह्वान किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पहले एमबीबीएस, अब प्रथम प्रयास में पीजी परीक्षा क्वालीफाई

Spread the loveडॉ. दिव्यांश राजपूत ने हासिल की ऑल इंडिया 2293 रैंक, छोटे भाई का …