Breaking News

त्योहारी सीजन से पहले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर महंगा

Spread the love

नई दिल्ली। अक्टूबर की शुरुआत में कारोबारियों को एलपीजी के मोर्चे पर झटका लगा है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 62.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में अब इसकी कीमत 2,810 रुपये हो गई है। इससे पहले सितंबर में भी कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 9.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।

कमर्शियल एलपीजी के दाम बढ़ने से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और कैटरिंग कारोबार की लागत बढ़ सकती है। छोटे कारोबारियों पर भी इसका अतिरिक्त भार पड़ने की संभावना है। बढ़ी हुई लागत का असर आगे चलकर खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों पर पड़ सकता है।

हालांकि घरेलू उपयोग में आने वाले एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है।

संवाददाता गोविन्द देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

साप्ताहिक सत्संग में कर्म, ज्ञान और उपासना का बताया महत्व

Spread the love*कठोर परिश्रम, सद्ज्ञान और उपासना से ही होता है मनुष्य का उत्थान : …