बदायूं। अपराधों की रोकथाम और वांछित, वारंटी तथा अवैध शस्त्र रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले की पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बिसौली पुलिस ने वांछित अभियुक्त अमित पंडित निवासी शिव कॉलोनी, बिसौली को गिरफ्तार किया। वह मुकदमा अपराध संख्या 135/2026 से संबंधित बताया गया है। पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
कादरचौक पुलिस ने वारंटी अभियुक्त सूरजपाल और डालचंद्र, दोनों निवासी ललूआ नगला, को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
हजरतपुर पुलिस ने जितिन निवासी शिवपुरी, थाना फतेहगंज पूर्वी, जनपद बरेली को एक तमंचा 315 बोर और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। वहीं मुजरिया पुलिस ने शौकीन निवासी बसावनपुर को एक तमंचा 315 बोर और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
संवाददाता गोविन्द देवल
Budaun Amarprabhat