Breaking News

पैमाइश के दौरान टीम के कार्य में बाधा और झोपड़ी में आग लगाने के मामले में मुकदमा

Spread the love

बदायूं। कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम लभारी में एक अक्टूबर को पैमाइश के दौरान राजस्व एवं पुलिस टीम के कार्य में बाधा उत्पन्न करने और झोपड़ी में आग लगाने की घटना के संबंध में पुलिस ने अभियोग पंजीकृत किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि पैमाइश के दौरान एक महिला और उसके परिजनों द्वारा टीम के कार्य में बाधा उत्पन्न किए जाने तथा झोपड़ी में आग लगाए जाने की घटना सामने आई। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, घटना से संबंधित तथ्यों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राजकीय महाविद्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई

Spread the loveबदायूं। राजकीय महाविद्यालय आवास विकास में गुरुवार को गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री …