Breaking News

विश्व हिंदू परिषद के देशव्यापी ‘हितचिंतक अभियान’ का बदायूं में हुआ भव्य शुभारंभ

Spread the love

अनन्त घोष ब्यूरो
बदायूं। विश्व हिंदू परिषद के देशव्यापी ‘हितचिंतक अभियान’ का रविवार को नगर में विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील राठौर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विहिप जिला अध्यक्ष नीरज रस्तोगी ने की, जबकि संचालन व सामूहिक हनुमान चालीसा का शुभारंभ जिला संगठन मंत्री सोमेश वाजपेयी द्वारा किया गया।
समारोह की शुरुआत सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और जयघोष के साथ हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के पश्चात मुख्य अतिथि नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने फीता काटकर अभियान की शुरुआत की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नीरज रस्तोगी ने बताया कि विहिप द्वारा प्रत्येक तीन वर्ष में यह अभियान चलाया जाता है, जो इस बार 22 नवंबर से 6 दिसंबर तक देशभर में चलेगा। इसके तहत कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवा कार्य, गौ संरक्षण, ग्राम विकास, संस्कार केंद्र, सामाजिक समरसता और परिवार प्रबोधन जैसी गतिविधियों से अवगत कराते हुए संगठन से जोड़ेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला मंत्री विनय प्रताप सिंह, विभाग सह संयोजिका महेश सिंह, जिला संयोजिका प्रतिभा गुप्ता, सह संयोजक आशीष उपाध्याय, कोषाध्यक्ष नीरज कोचर, राजेश सपरा, मयूर गुप्ता, समीक्षा शर्मा, दीपक गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, राजेश बाबू और नीरज शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष का कठोर कारावास व 1.20 लाख रुपये अर्थदंड

Spread the loveबदायूं। उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ …