Breaking News

सिविल लाइंस पुलिस ने तमंचे और कारतूस के साथ युवक को गिरफ्तार किया

Spread the love

बदायूं। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शनिवार को अपराध एवं अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने नेकपुर क्षेत्र से अमित रस्तोगी को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने उसके कब्जे से 12 बोर का एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। मामले में थाना सिविल लाइंस में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में वर्ष 2024 और 2026 में आर्म्स एक्ट के मुकदमों सहित अन्य मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार और पुलिसकर्मी शामिल रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सांसद आदित्य यादव तीन से पांच अक्टूबर तक बदायूं में रहेंगे

Spread the loveबदायूं। समाजवादी पार्टी के बदायूं सांसद आदित्य यादव तीन से पांच अक्टूबर तक …