ककराला। मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को नगर पालिका इंटर कॉलेज में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की मौजूदगी में मतदाताओं के नाम जोड़ने, हटाने और विवरण में संशोधन करने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं ने केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपने व परिवार के सदस्यों के नामों की जांच की।
शिविर के दौरान कुल 29 आवेदन जमा किए गए। इसमें फॉर्म संख्या-6 के तहत नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए 12 आवेदन, फॉर्म संख्या-7 के तहत सूची से नाम हटाने के लिए एक आवेदन तथा फॉर्म संख्या-8 के तहत नाम व अन्य विवरणों में त्रुटि संशोधन के लिए 16 आवेदन प्राप्त हुए।
मतदाता सूची देखने पहुंचे लोगों के सामने सबसे अधिक समस्या भाग संख्या (पार्ट नंबर) गलत होने की सामने आई। कई मामलों में एक ही परिवार के सदस्यों के वोट अलग-अलग भाग संख्याओं में बंटे पाए गए, जिससे मतदाताओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा और उन्होंने इसे दुरुस्त करने की मांग की। शिविर में बीएलओ जरीना बेगम, जमीर अहमद, अहमद मियां, नौशाबा बेगम, नूरे अफशां, हूरबानो, वहीदा अंजुम, शाह नूर और गुलिस्तां मौजूद रहीं।
Budaun Amarprabhat