Breaking News

क्षत्रिय महासभा बदायूं के जिला सचिव उपेन्द्र सिंह ‘पिंटू ठाकुर’ के निधन पर शोकसभा, दी श्रद्धांजलि

Spread the love

बदायूं। क्षत्रिय महासभा के जिला सचिव उपेन्द्र सिंह ‘पिंटू ठाकुर’ के असामयिक निधन पर रविवार को महासभा के पदाधिकारियों और समाज के लोगों द्वारा एक शोकसभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
शोकसभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने दिवंगत उपेन्द्र सिंह के व्यक्तित्व को याद किया। उन्होंने कहा कि पिंटू ठाकुर अत्यंत मिलनसार और सरल स्वभाव के धनी थे। वे समाज के प्रत्येक व्यक्ति के सुख-दुख में सदैव बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रियता और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में दिए गए उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। पदाधिकारियों ने कहा कि उनके असमय चले जाने से क्षत्रिय समाज और संगठन को ऐसी अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई कर पाना संभव नहीं है।
इस शोकसभा में महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट, क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार सिंह, मंडल संगठन मंत्री विजय पाल सिंह भदौरिया, ट्रस्टी धनपाल सिंह, टीकम सिंह, जिला अध्यक्ष राकेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष दीलेश सिंह, विपिन कुमार सिंह, अखिलेश चौहान और अभिषेक पुंडीर सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन घड़ी में उन्हें संबल प्रदान करने की कामना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, भक्तिमय हुआ सहसवान

Spread the loveसहसवान। नगर में शुक्रवार को विशाल कलश यात्रा के साथ आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत …