Breaking News

रामलीला अनुमति मामले में पटल सहायक का बदला पटल, जांच समिति गठित

Spread the love

बदायूं। शहर में रामलीला मंचन की अनुमति से जुड़े मामले में पटल सहायक पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाए गए हैं। शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी अवनीश राय ने पटल सहायक आशीष सक्सेना का पटल बदल दिया है। मामले की जांच के लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन मानवेंद्र सिंह और नगर मजिस्ट्रेट की संयुक्त समिति गठित की गई है।

जानकारी के अनुसार, रामलीला कमेटी की ओर से मंचन की अनुमति के लिए नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में आवेदन किया गया था। कमेटी की ओर से पटल सहायक पर अनुमति जारी करने के एवज में 50 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया गया। शिकायत के बाद मामला अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन मानवेंद्र सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर मामले की निष्पक्षता से जांच की जा रही है। जांच समिति को बुधवार तक अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जांच में आरोप प्रमाणित होने पर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

उधर, प्रशासन की ओर से रामलीला मंचन की अनुमति जारी कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गांधी जयंती पर विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम की जानकारी दी

Spread the loveबदायूं। गांधी जयंती के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से …