Breaking News

बिल्सी समाधान दिवस में 63 शिकायतें पहुंचीं, तीन का मौके पर निस्तारण

Spread the love

बिल्सी (बदायूं)। तहसील बिल्सी में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में राजस्व से संबंधित 45, पुलिस की 12, समाज कल्याण विभाग की दो और नगर पालिका से संबंधित चार सहित कुल 63 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

ग्राम खौसारा निवासी जोगेंद्र ने गाटा संख्या 57 स्थित सरकारी चकमार्ग पर कब्जे की शिकायत की। डीएम ने राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को चकमार्ग की पैमाइश कर सीमांकन कराने तथा आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम करियामई निवासी विकास कुमार ने अधिक विद्युत बिल आने की शिकायत की, जिस पर एसडीओ को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ग्राम खेरवारा निवासी हरि सिंह की चकमार्ग पर कब्जे की शिकायत पर भी राजस्व निरीक्षक को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

डीएम ने भूमि विवादों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम बिल्सी गौरव आर्य, तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सफाई कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Spread the loveबदायूं। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा स्वच्छता व्यवस्था में योगदान …