बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज के नेतृत्व में जनपदभर में शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना अलापुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान राकेश (उम्र 30 वर्ष) पुत्र धनपाल, निवासी ग्राम जगत और अनुराग (उम्र 19 वर्ष) पुत्र महेशचन्द शाक्य, निवासी वार्ड नंबर-03 कस्बा सखानू (थाना अलापुर, जनपद बदायूँ) के रूप में हुई है।उपनिरीक्षक विनोद कुमार एवं कांस्टेबल पराग चौधरी की पुलिस टीम द्वारा दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170/126/135 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें तहसील सदर बदायूँ स्थित न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में कानून व शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी।
Budaun Amarprabhat