Breaking News

यज्ञ तीर्थ गुधनी में साप्ताहिक सत्संग एवं यज्ञ *यज्ञ भारतीय संस्कृति की महान परंपरा है : आर्य जय*

Spread the love

गुधनी। यज्ञ तीर्थ गुधनी स्थित आर्य समाज मंदिर में रविवार को साप्ताहिक सत्संग एवं यज्ञ का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ से हुआ। आज का यज्ञ पं. प्रश्रय आर्य जय ने विधिवत कराया।
यज्ञ में उपस्थित श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रों के साथ आहुतियां प्रदान कर विश्व शांति, सुख-समृद्धि, आरोग्य एवं पर्यावरण संरक्षण की कामना की। यज्ञ के पश्चात सत्संग में वैदिक विचारों पर चर्चा की गई।
पं. प्रश्रय आर्य जय ने कहा कि “यज्ञ भारतीय वैदिक संस्कृति की महान परंपरा है। यज्ञ से वातावरण की शुद्धि के साथ-साथ मनुष्य के भीतर त्याग, सेवा, सद्भाव और परोपकार की भावना का विकास होता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में नियमित रूप से यज्ञ, स्वाध्याय और सत्संग को स्थान देना चाहिए। इससे परिवार और समाज में सकारात्मक संस्कारों का निर्माण होता है।”
उन्होंने कहा कि वैदिक जीवन-पद्धति को अपनाकर मनुष्य अपने जीवन को श्रेष्ठ बनाने के साथ समाज में भी शांति, सद्भाव और संस्कारों का वातावरण बना सकता है।
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भजन, वैदिक विचार एवं सत्संग का लाभ लिया। अंत में ईश्वर प्रार्थना एवं शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राजकीय महाविद्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई

Spread the loveबदायूं। राजकीय महाविद्यालय आवास विकास में गुरुवार को गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री …