Breaking News

उझानी पुलिस ने 16 वारंटी गिरफ्तार किए

Spread the love

उझानी (बदायूं)। उझानी थाना पुलिस ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को 16 वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में न्यायालय से वारंट जारी थे।

गिरफ्तार आरोपियों में होतम सिंह यादव, रोहताश, सर्देश, पूरन, उमेश, राजेश, पप्पू, नन्हे, सौरभ, पवन कुमार सिंह, निजाकत, रामखिलाड़ी, रवि कुमार, शाह आलम, धर्मेंद्र और जाबेद उर्फ बुन्दा शामिल हैं। इनके खिलाफ एमवी एक्ट, आबकारी अधिनियम, भारतीय दंड संहिता तथा अन्य संबंधित धाराओं में मामले दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक सभी आरोपियों को नियमानुसार विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अविनाश पुंडीर और पुलिस टीम शामिल रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सफलता तेरे कदम चूमेगी, आज नहीं तो कल: सदर विधायक

Spread the loveएक क्लिक में छात्रवृत्ति की धनराशि विद्यार्थियों के खाते में हस्तांतरित बदायूँ: 03 …