बिल्सी (बदायूं)। थाना बिल्सी क्षेत्र के ग्राम परोली में रात के समय दो पुराने पीपल के पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। रविवार सुबह ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।
ग्रामीणों के अनुसार दोनों पीपल के पेड़ काफी पुराने थे। मौके पर पेड़ों की कुछ कटी हुई लकड़ियां भी पड़ी मिलीं। पेड़ काटे जाने की जानकारी होने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
ग्रामीणों ने पेड़ काटे जाने की घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पेड़ किसने और किन परिस्थितियों में काटे, इसका पता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
Budaun Amarprabhat