बदायूं। इस्लामनगर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में दर्ज मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, रविवार को चलाए जा रहे वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत पुलिस टीम ने विजय पुत्र दौलतराम निवासी ग्राम करियामई, थाना उघैती को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना इस्लामनगर में मुकदमा अपराध संख्या 281/2026 धारा 64(1), 137(2) बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में अपराध निरीक्षक आजाद शर्मा और पुलिस टीम शामिल रही।
Budaun Amarprabhat