Breaking News

दवतरा में दौड़ प्रतियोगिता, युवाओं ने दिखाया दमखम

Spread the love

बिसौली। विधानसभा क्षेत्र के गांव दवतरा में युवाओं को खेल और फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिए दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। शुभारंभ सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश कॉर्डिनेटर सतीश प्रेमी ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक विकास के साथ अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक हैं।

1600 मीटर दौड़ में नरदेव प्रथम, विपिन पाल द्वितीय और दीपू तृतीय रहे। 800 मीटर में सतेंद्र यादव प्रथम, अंकित मौर्य द्वितीय और लवकुश यादव तृतीय रहे। 400 मीटर में रितुज मौर्य प्रथम, दीपक यादव द्वितीय और गौरव यादव तृतीय रहे। विजेताओं को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

संवाददाता गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आठ सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों ने किया कार्य बहिष्कार

Spread the loveबिल्सी (बदायूं)। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर शनिवार को बिल्सी तहसील …