बदायूं। समाजवादी पार्टी की ओर से चलाए जा रहे PDA पंचायत एवं बूथ संरक्षण कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कार्यक्रम के माध्यम से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर दिया जा रहा है।
आशीष यादव ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है। फखरे अहमद शोबी ने कहा कि PDA पंचायत के माध्यम से विभिन्न वर्गों को जोड़ने और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
सांसद आदित्य यादव ने कहा कि संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास से मजबूत होता है। मौलाना यासीन अली उस्मानी ने सामाजिक न्याय, आपसी भाईचारे और संविधान की मूल भावना को मजबूत करने की बात कही।
संवाददाता गोविंद देवल
Budaun Amarprabhat