Breaking News

पुलिस ने आबकारी अधिनियम के वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the love

कादरचौक। जनपद में अपराध नियंत्रण, अपराधियों पर नकेल कसने और लंबे समय से फरार चल रहे गैर-जमानती वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कादरचौक थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दबिश देकर आबकारी अधिनियम के मामले में वांछित चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में जनपद भर में न्यायालय द्वारा जारी वारंटों के शत-प्रतिशत तामीला और वांछितों की गिरफ्तारी के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में 4 अक्टूबर को थाना कादरचौक पुलिस क्षेत्र में गश्त और संदिग्धों की निगरानी में जुटी थी।
मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक बलवीर सिंह मय हमराह पुलिस बल ने ग्राम चौढेरा में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने आबकारी अधिनियम से जुड़े वाद में वांछित चल रहे अभियुक्त मुकेश पुत्र हरिपाल सिंह, निवासी ग्राम चौढेरा, थाना कादरचौक को धर दबोचा।
पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया अभियुक्त न्यायालय में लंबित वाद संख्या 15984/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत वांछित चल रहा था और तारीखों पर अदालत में हाजिर नहीं हो रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के असामाजिक तत्वों में हड़कंप है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उझानी पुलिस ने 16 वारंटी गिरफ्तार किए

Spread the loveउझानी (बदायूं)। उझानी थाना पुलिस ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा …