Breaking News

गिरधरपुर में युवक को गोली मारी, बरेली रेफर

Spread the love

बिनावर। थाना क्षेत्र के गांव गिरधरपुर में शनिवार रात पशुशाला में सो रहे युवक को गोली मार दी गई। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने पुलिस की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया गया।

बताया गया कि देव सिंह यादव रात में पशुशाला में सो रहे थे। इसी दौरान उन पर फायर किया गया। गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों के अनुसार, गांव के ही कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

संवाददाता


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

स्टेशनों और रेलवे कॉलोनियों में चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान

Spread the loveबरेली, 23 सितंबर। रेलवे बोर्ड और पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय के निर्देश पर इज्जतनगर …