Breaking News

विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 25 दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन

Spread the love

बिसौली। नगर स्थित विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित 25 दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का रविवार को भव्य और सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस दौरान शिविर में शामिल प्रतिभागियों ने योग के विभिन्न आसनों, प्राणायाम व क्रियाओं के गुर सीखे और अपने स्वास्थ्य तथा दैनिक जीवनशैली को बेहतर बनाने का संकल्प लिया।
समापन कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद डॉ. राजेंद्र ने स्वास्थ्य का महत्व समझाते हुए कहा कि योग को केवल अभ्यास तक सीमित न रखकर अपने नियमित जीवन में उतारना जरूरी है, जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहा जा सके।
इस अवसर पर डॉ. इंदिरा गुप्ता, सरिता वार्ष्णेय, रेखा, शशि, पिंकी, शिखा, संगीता, प्रवेश, सुधा, पारुल, मीरा, लोकेश्वरी, हरि भगवान, अनिल गुप्ता, डॉ. रूपेंद्र आर्य और मनोज सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सफाई मित्रों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Spread the loveबरेली, 30 सितंबर। ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर …