उघैती। थाना क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर में रविवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
बताया गया कि प्रवेश (30) अपने तीन बच्चों के साथ घर पर थी। करीब 14 दिन पहले उसके पति रिंकू की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। रविवार को इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच समझौते की बातचीत चल रही थी। इसी दौरान महिला की मौत की सूचना मिली।
पुलिस के अनुसार, महिला की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। तीन छोटे बच्चों के सिर से 14 दिन के अंतराल में माता-पिता का साया उठ गया।
संवाददाता रिंकू भारद्वाज
Budaun Amarprabhat