Breaking News

सेवा ज्योति कलश बाइक रैली की तैयारियों को लेकर मुजरिया मंडल में मंथन

Spread the love

विधायक हरीश शाक्य ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद

बदायूं। आगामी 7 अक्टूबर को प्रस्तावित ‘सेवा ज्योति कलश बाइक रैली’ की तैयारियों को लेकर रविवार को मुजरिया मंडल की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक ग्राम पंचायत कोल्हाई के पंचायत भवन में संपन्न हुई। बैठक में बिल्सी विधानसभा क्षेत्र (114) के विधायक हरीश शाक्य ने मुख्य रूप से पहुंचकर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।
विधायक हरीश शाक्य ने बताया कि 7 अक्टूबर को सभी कार्यकर्ता बिल्सी स्थित कार्यालय पर एकत्र होंगे, जहां से बाइक सवार कार्यकर्ताओं के साथ सेवा ज्योति कलश यात्रा बदायूं के लिए प्रस्थान करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समयबद्धता और अनुशासन का पालन करते हुए अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया, ताकि संगठन की एकजुटता और भव्यता का संदेश जन-जन तक पहुंच सके।
बैठक के दौरान कोल्हाई के ग्रामीणों ने गांव में शादी-विवाह और सामाजिक आयोजनों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित बारात घर के निर्माण हेतु विधायक को मांग पत्र सौंपा। इस पर विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे उपयुक्त स्थान की व्यवस्था रखें, जल्द ही उच्च स्तर पर अधिकारियों से वार्ता कर निर्माण प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
संवाद के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की कई मूलभूत समस्याएं भी विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने तत्परता दिखाते हुए मौके से ही संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को फोन कर प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।
इस बैठक में मुजरिया मंडल अध्यक्ष उपदेश चौहान, प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष भगवान दास शाक्य, पप्पू शाक्य, राम बहादुर, सिप सिंह, सुनील शाक्य, डालचंद मिश्रा और पान सिंह नेताजी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ब्राह्मण एकता और संगठन को मजबूत करने पर जोर

Spread the loveसहसवान। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद अवध प्रांत, उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं …