Breaking News

सहसवान में एटीएम तोड़ने के प्रयास का खुलासा, एक गिरफ्तार

Spread the love

सहसवान। थाना पुलिस ने एसबीआई की मुख्य शाखा के बाहर लगे एटीएम को तोड़कर चोरी के प्रयास के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त औजार भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर को एटीएम से चोरी के प्रयास के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर विक्रम भारती निवासी मिर्धा टोला, सहसवान को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने एटीएम तोड़ने और पहचान छिपाने के लिए सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त करने की बात बताई।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिट्ठू बैग, प्लास, पेचकस, टेस्टर, छैनी, तार कटर, हथौड़ी और एक एटीएम बरामद किया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

संवाददाता गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू नर्सिंग कॉलेज के 17 स्टुडेंट्स का कैंपस ड्राइव में अपोलो हॉस्पिटल में चयन

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के स्टुडेंट्स की उत्कृष्ट प्रतिभा और पेशेवर दक्षता …