Breaking News

मदर एथीना स्कूल के अभिनव मिश्रा ने बरेली शतरंज प्रतियोगिता में हासिल किया छठा स्थान, टॉप-10 में बनाई जगह

Spread the love

बदायूं। बरेली शतरंज संघ के संयुक्त तत्वावधान में बरेली स्थित माधव राव सिंधिया स्कूल में आयोजित दो दिवसीय इंटर स्कूल शतरंज चैंपियनशिप में मदर एथीना स्कूल के छात्र अभिनव मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय व जनपद का नाम रोशन किया है। शनिवार से शुरू हुई इस प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण रविवार को संपन्न हुआ, जिसमें बरेली मंडल के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।
प्रतियोगिता के अंडर-9 वर्ग में मदर एथीना स्कूल के कक्षा-5 ‘अ’ के छात्र अभिनव मिश्रा ने अपनी रणनीतिक चालों और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए टॉप-10 में छठा स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर उन्हें ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकुर सक्सेना तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्रलोक ग्रुप के चेयरमैन व आईएमए प्रेसिडेंट-इलेक्ट डॉ. हिमांशु अग्रवाल उपस्थित रहे।
छात्र की इस सराहनीय सफलता पर विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने अभिनव मिश्रा को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शतरंज जैसे बौद्धिक खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। शतरंज न केवल विद्यार्थियों में एकाग्रता और धैर्य का विकास करता है, बल्कि मानसिक कौशल को निखारकर जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सही व त्वरित निर्णय लेने की क्षमता को भी सुदृढ़ बनाता है। विद्यालय परिवार ने भी छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

एसडीबी पब्लिक स्कूल में वरिष्ठ नागरिक दिवस पर विद्यार्थियों ने लिखे भावपूर्ण पत्र

Spread the loveबिसौली। एसडीबी पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को वरिष्ठ नागरिक दिवस के उपलक्ष्य में …