बदायूं। जनपद में अपराध नियंत्रण, वांछित अपराधियों की धरपकड़ और चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई अमरोन कंपनी की एक बैटरी बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के कुशल निर्देशन और क्षेत्राधिकारी (नगर) के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की निगरानी कर रही थी। इसी क्रम में उपनिरीक्षक भूप सिंह मय हमराह पुलिस बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 355/26 धारा 303(2) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) से संबंधित दो अभियुक्तों को दबोच लिया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान समीर उर्फ गुलजार पुत्र बाबा (निवासी गिहार बस्ती, मीरा सराय, थाना सिविल लाइन, जनपद बदायूं) और राज उर्फ राजा पुत्र चन्द्रपाल (निवासी 62 आसियाना, बल्लभगढ़, थाना बल्लभगढ़, फरीदाबाद, हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी गई अमरोन कंपनी की बैटरी बरामद कर ली है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक प्रावधानों के तहत आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूर्ण करते हुए उन्हें सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Budaun Amarprabhat