Breaking News

अखिल भारतीय सनातन बोर्ड ने घोषित किए वार्ड प्रमुख, सरकार से की गोवंश हेतु निःशुल्क भूसा देने की मांग

Spread the love

बदायूं। अखिल भारतीय सनातन बोर्ड से संबद्ध ‘जन समस्या निवारण समिति’ और ‘गौ रक्षा समिति’ की महत्वपूर्ण बैठक मथुरिया चौक स्थित पंकज शर्मा के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में नगर के विकास, नागरिक समस्याओं के समाधान और गोवंश की दशा पर विस्तृत चर्चा की गई।
सनातन बोर्ड के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में जन समस्या निवारण समिति के मुख्य पदाधिकारियों और वार्ड प्रमुखों की घोषणा की गई। मुख्य कार्यसमिति में अध्यक्ष पंकज शर्मा, राम प्रकाश मिश्रा, नितेश वार्ष्णेय, दीपक सक्सेना, अनिल साहू, रवि वाल्मीकि, राजकुमार प्रजापति, एड. राजीव रायजादे, राहुल चौबे सहित अन्य सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही नगर के विभिन्न वार्डों के प्रमुखों का चयन हुआ। समिति अध्यक्ष पंकज शर्मा ने बताया कि नगरवासी अपनी समस्याएं संबंधित वार्ड प्रमुखों या रामविलास स्कूल, मथुरिया चौक स्थित कार्यालय में दर्ज करा सकते हैं। बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू ने नगर को सुंदर व विकसित बनाने के लिए नागरिकों से सहयोग का आह्वान किया।
इसके पश्चात ‘गौ रक्षा विभाग’ की बैठक में गोवंश संरक्षण पर मंथन हुआ। पदाधिकारियों ने मौजूदा गौशाला प्रबंधन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि चारे व चिकित्सा के अभाव, सड़कों पर हादसों और फसलों के नुकसान से जनता परेशान है। बोर्ड प्रवक्ता सत्यनारायण गुप्ता ने कहा कि 1400 रुपये प्रति क्विंटल भूसा होने से गोपालन महंगा हो गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की कि जब सरकार 40 रुपये किलो का गेहूं मुफ्त दे सकती है, तो गोवंश के लिए निःशुल्क अथवा रियायती दर पर भूसा भी उपलब्ध कराया जाए।
कार्यकारिणी प्रमुख केशव नाथ वैश्य ने प्रत्येक जिले में 10 वर्ग किलोमीटर का “गौ अभ्यारण्य क्षेत्र” आरक्षित करने की मांग रखी, जिससे गोबर गैस, प्राकृतिक खाद और दुग्ध उत्पादों के जरिए युवाओं को रोजगार मिल सके। इस दौरान बाबा बबलू शर्मा, राहुल ठाकुर, देवदत्त शर्मा और सुभाष मैथिल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रामलीला अनुमति मामले में पटल सहायक का बदला पटल, जांच समिति गठित

Spread the loveबदायूं। शहर में रामलीला मंचन की अनुमति से जुड़े मामले में पटल सहायक …